बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ लाठी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी दीनदयाल पुत्र हेमाराम कुम्हार निवासी गली नंबर 4, कुम्हारों का मोहल्ला गंगाशहर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 20 मार्च की रात करीब 8:15 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बंटी, राजू और प्रेम कुमार नामक युवक एक गाड़ी में सवार होकर आए और उस पर लाठी से हमला कर दिया। परिवादी के अनुसार, उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके पर गाड़ी छोडक़र फरार हो गए। उसने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोग पहले भी उस पर हमला कर चुके हैं और आए दिन गाली-गलौच कर धमकाते हैं, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मांगीलाल को सौंप दी है।


























