बीकानेर। दो दोस्तों द्वारा मिलकर लाखों रूपए के अलग-अलग एंड्रायड फोन चुराए लेकिन अब दोनो ही सलाखों के पीछे पहुंच गए है। मामला खाजूवाला से जुड़ा है। जहां पर सहू मार्केट में मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले में अब पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है।उसके पास से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। साथ ही 27 मोबाइल व 22 चार्जर भी बरामद किए गए हैं। अब तक 27 एंड्रॉयड मोबाईल व 22 चार्जर बरामद किए जा चुके हैं।
खाजूवाला पुलिस मोबाईल की दुकान से चोरी के एक आरोपी लेखराज को गिरफ्तार कर 15 एंड्रॉयड मोबाइल व 15 चार्जर जब्त कर चुकी हैं। जबकि मंगलवार को दूसरे आरोपी विजय को गिरफ्तार कर 12 मोबाईल व 7 चार्जर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को भी जब्त किया हैं। पिछले दिनों 19 अगस्त को देर रात्रि वार्ड नंबर 10 स्थित सहू मार्केट से मोबाईल की दुकान में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने लगभग 5 लाख रुपये के 30 मोबाइल सहित कीमती सामान चुरा ले गए थे।

























