बीकानेर। गैस टंकी की सप्लाई करने वाले युवक की गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के खान कॉलोनी फाटक के पास 5 जुलाई की दोपहर को करीब ढाई बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई असलम पुत्र मो. सलीम ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई मुस्तफा जो कि इंडेन गैस सिलेंडर की सप्लाई का काम करता था। 5 जुलाई की दोपहर को वह बाइक पर सिलेंडर लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक से फाटक के पास गिर गया। जिससे घायल हो गया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।