बीकानेर।32 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना नोखा के जोरावरपुरा की है, जहां शिवशंकर पुत्र बाबुलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में मृतक के भाई श्यामसुंदर ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका भाई शिव शंकर 25 सितंबर की शाम करीब छह-सात बजे घर के छत पर बने कमरे में फंखे से दुपट्टा लगाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

























