बीकानेर।जेएनवीसी थाना क्षेत्र के उदासर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामला 25 सितम्बर का है। पीडित श्यामलाल नायक, जो पीपल गेट के पास उदासर में रहता हैं, ने रिपोर्ट दी कि उसने बाजार से लौटकर अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात करीब 12:30 बजे के आसपास दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा सुरेंद्र मीणा को सौंपा गया है।

























