बीकानेर।नाल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा 26 सितंबर की रात 11:20 बजे गंगानगर-जैसलमेर बाइपास पर हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में करणीसर निवासी सोहनसिंह पुत्र रतनूसिंह ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नाल थाने के एएसआई सुभाष यादव के अनुसार खंभों से लॉडिंग दो ट्रेक्टर आगे-पीछे चल रहे थे। इस दौरान पीछे चल रहे ट्रेक्टर ने आगे चल रहे ट्रेक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर पर सवार सुरेन्द्र सिंह उछलकर सड़क पर गिर गया और टक्कर मारने वाले ट्रेक्टर का पहिया सुरेन्द्र के ऊपर से निकल गया। जिससे सुरेन्द्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच हैड कांस्टेबल गौरीशंकर कर रहे हैं।सुभाष यादव के अनुसार मृतक ने ट्रेक्टर से लिफ्ट ली थी। लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

























