शहर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात होना सामने आया है, जहां चोर लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात 26 सितंबर को बीछवाल के पेमासर स्थित कानाराम पुत्र नारायण मेघवाल के घर पर हुई।
इस संबंध में कानाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने कंठी सोने की, कानों के लोंग, मंगलसूत्र, नाक का लॉग व नथ, दो हाथ की अंगुठी, सोने की मुर्त, गले का लॉकेट, चांदी की तीन जोड़ी पायजेब, तीन अंगुठी, दो बिछिया जोड़ी व 21100 रुपए नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।मामले की जांच एएसआई लाभुराम को सौंपी गई है।

























