बीकानेर, रानीबाजार शकुन्तला भवन ट्रस्ट , रानीबाजार के तत्वावधान में आज भैरूनाथ बस्ती,किश्मीदेसर में एक दिवसीय निःशुल्क BMD (हड्डियों की जाँच) जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में संधिवात, वातरक्त (गठिया) और अन्य हड्डी व जोड़ों से संबंधित रोगों की जांच व उपचार किया गया।
शिविर में पहुंचे लगभग 60 से अधिक रोगियों की निःशुल्क BMD जांच की गई, साथ ही रोगियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार निःशुल्क औषधियाँ भी वितरित की गईं। रोगियों ने शिविर में दी गई सुविधाओं की सराहना की।
इस स्वास्थ्य सेवा शिविर में बीकानेर के जाने माने आयुर्वेदाचार्य वैद्य मनीष जी ने रोगियों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श तथा औषधियों के माध्यम से उपचार प्रदान किया।
शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था, जो पूर्णतः सफल रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

























