बस से कुचले जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नोखा थाना क्षेत्र मुकाम के पास होना बताया जा रहा है। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि महिला बस से उतर रही थी। इस दौरान बस चल पड़ी और महिला बस के टायर के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सीआई भारद्वाज के अनुसार मृतका की पहचान रुखमा देवी पत्नी इन्द्रचन्द डागा जैन चौक नोखा के रूप में हुई है। भारद्धाज ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है। पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। क्योंकि जिस वक्त महिला बस से नीचे उतर रही थी, उस वक्त बस चालक ने बस को आगे चला दिया था। ऐसे में महिला बस के टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

























