बीकानेर । बाइक सवार बदमाशों ने राह चलती महिला के गले पर झपटामार सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। घटना 10 अक्टूबर को गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई। इस संबंध में इंद्रा चौक गंगाशहर निवासी अशोक कुमार पुत्र हड़मानमल चोरडिय़ा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
परिवादी ने बताया कि उसकी माताजी ने गले में 24 ग्राम वजनी सोने की चेन पहन रखी थी। मोटरसाईकिल पर सवार होकर दो बदमाशों ने इंद्रा चौक पर उसकी माताजी के गले में झपटामार सोने की चेन तोड़ ले गए। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।























