जेएनवीसी थाना क्षेत्र में मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। कुम्हारों का मोहल्ला निवासी अनिल खटोड़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 सितंबर को उसका छोटा भाई व्यास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के सामने मौजूद था। इस दौरान रुद्र, राधे, लवेश और गोविंद ने एक राय होकर उसके भाई पर हमला कर दिया।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके भाई के गले से सोने की चेन और हाथ से चांदी का कड़ा छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल हनुमानराम को सौंपा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।























