बीकानेर।बीती रात को 24 वर्षीय महिला द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना बीती रात को गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर कादरी कॉलोनी में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार रात को करीब साढ़े बारह बजे के आसपास रेशमी पत्नी कालूराम ने घर में बने कमरे में फांसी लगाकर फंदे से झूल गयी। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।






















