बीकानेर। मकान की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में सुनील भूतड़ा के मकान पर 27 नवंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई अनिल कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बड़ा भाई भगवानाराम चिनाई का काम करता था।27 नवंबर की सुबह 8 बजे काम करने के लिए गया हुआ था। परिवादी ने बताया कि काम करते समय उसका भाई दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। जिसके चलते उसका भाई गंभीर घायल हो गया। उसे घाायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















