बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रेल की चपेट में आने से 1 युवक की मौत हो गई। वो रेलवे लाइन से गुजर रहा था कि रेल के अंतिम डिब्बे की चपेट में आ गया, जिससे उसका पैर कट गया।गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक श्रीडूंगरगढ़ का सूडसर निवासी 40 वर्षीय टोडरमल नायक पुत्र पुरखाराम नायक था।
तो शुक्रवार सुबह छात्र नेता यशवर्धन के साथ ही लोग पीबीएम मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे आगे यशवर्धन ने बताया कि स्व: टोडरमल गंभीर रूप से घायल था परन्तु अस्पताल में ईसीजी मशीन खराब थी और स्टाफ को इसकी कोई जानकारी नहीं थी जानकारी के अभाव में वहां के जूनियर डॉक्टर खराब मशीन के बाहर घूमते रहे और अस्पताल में ही इलाज ना होने के कारण मरीज उनके सामने तड़प तड़प कर अपना दम तोड़ दिया आगे यशवर्धन ने कहा कि जिला प्रशासन इसकी जांच करे ओर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करे ओर पीड़ित परिवार को उचित न्याय देकर संतुष्ट करे






















