बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी में एक महिला के कपड़ों में आग लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला संतोष घर में दिया बत्ती कर रही थी।इस दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।






















