बीकानेर।अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी है। लगातार चेतावनी देने के बाद भी नहीं हटाने पर अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज जैन कॉलेज के सामने से ठेले और खोखे हटाएं गए है। जहां पर करीब एक दर्जन खोखों और ठेलों को हटाया गया है। कई दुकानदारों से चेतावनी के बाद स्वतः ही खोखे हटा लिए थे। अचानक हुई इस कार्रवाई के चलते भीड़ हो गयी। बता दे कि बीते दिनों भी फोर्ट स्कूल मैदान के पास रात के समय में लगने वाले ठेलों, खोखों को हटाया गया था। ऐसे में आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण की कार्रवाई जारी रहेगी।
























