- बीकानेर, गुरुवार,15जनवरी,2026
भारतीय भवन निर्माण मज़दूर संघ (सम्बन्ध भारतीय मज़दूर संघ) की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन आज औपचारिक रूप से घोषित किया गया।जिलाध्यक्ष श्री अनुप प्रजापत की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ| सम्मेलन में संगठनात्मक जरूरतों एवं आगामी सत्र के कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी में बदलाव करने का निर्णय लिया गया था। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी श्री गौरीशंकर व्यास के निर्देशन में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई।
संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है— अध्यक्ष श्री नत्थूराम सांखला, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजुकुमार प्रजापत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री धुड़ाराम सांखला,उपाध्यक्ष श्री मदन प्रजापत,उपाध्यक्ष श्री हरिश सुधार, उपाध्यक्ष श्री गिरिराज रतन किराडू, मंत्री श्री महावीर प्रजापत,महामंत्री श्री कन्हैयालाल सोलंकी, संगठन मंत्री श्री चाँद रतन गहलोत, मंत्री श्री कैलाश सुधार, मंत्री श्री गणेश सांखला, मंत्री श्री श्रीराम प्रजापत, मंत्री श्री झंवर लाल सांखला, कोषाध्यक्ष श्री नन्द किशोर गहलोत, संगठन मंत्री श्री शिव कुमार पंवार, कार्यालय मंत्री श्री भैरूलाल सोलंकी तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज गहलोत।
प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भवन निर्माण श्रमिकों के हित में संगठन के दायरे का विस्तार करने, श्रमिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा और कार्यस्थल सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
नई कार्यकारिणी का कार्यकाल आज से प्रभावी माना जाएगा और आगामी सत्र के संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा शीघ्र घोषित की जाएगी


























