बीकानेर।ड्यूटी से घर जा रहे व्यक्ति को कार द्वारा टक्कर मारने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के करमीसर-बच्छासर रोड़ पर करमीसर में 30 जनवरी की रात की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई लक्ष्मी नारायण उपाध्याय ने रिपोर्ट दी है।परिवादी ने बताया कि उसका भाई केदारमल रात को ड्यूटी कर बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में रात के समय में कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से उसके भाई को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गयी।























