बीकानेर।अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ तीन को पकड़ा है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप ङ्क्षसह की टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ एक कार को रोका और पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर कार में सवार लोगों की तलाशी ली गयी। तलाश के दौरान कार में सवार युवकों के पास से एमडी मिली। पुलिस ने मंयक शर्मा, नारायण नाथ, रविशंकर जांगिड़ के पास से 30.60 ग्राम एमडी जब्त की है। जिसकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















