बीकानेर।अचानक से बारात का डीजे धस जाने से अफरा तफरी मच जाने की खबर सामने आयी है। घटना चौखुंटी क्षेत्र की है। जहां पर बींद राजा बारातियों के साथ बारात लेकर जा रहा था कि अचानक से डीजे धस गया और अफरा तफरी मच गयी। काफी देर तक लोग डीजे को निकालने की मशक्कत करते रहें लेकिन डीजे नहीं निकला। जिसके बाद जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और डीजे को निकाला गया। ऐसे में एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही सामने आयी। जहां पर डीजे धस गया। सिस्टम की ये लापरवाही कभी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है।






















