बीकानेर। आयकर विभाग की जयपुर विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान करीब 140 बीघा बेनामी कृषि भूमि को अंतरिम तौर पर जब्त किया गया है। विभाग ने संबंधित फर्म संचालक को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
जब्त भूमि की डीएलसी दर करीब 75 करोड रुपए आकी गई है जबकि बाजार मूल्य 200 करोड रुपए से अधिक बताई जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई लोटस डेयरी संचालक और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की गई है। आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम सुबह से ही सक्रिय रही। शहर सहित उदासर क्षेत्र में स्थित संपत्तियों का सत्यापन किया गया। करवाई देर शाम तक चलती रही।





















