बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने युवक के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है।परिवादी दीपक सोनी पुत्र धनराज सोनी निवासी लाली बाई बगेची, नत्थूसर बास ने बताया कि 20 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे वह मुरलीधर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे उसका परिचित नरेंद्र डेलू मिला। नरेंद्र ने फुलनाथजी तालाब के पास छोड़ने का आग्रह किया, जिस पर दीपक ने उसे अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया। आरोप है कि तालाब के पास पहुंचकर उतरते समय नरेंद्र ने पीछे से उसके गले में पहनी 22 ग्राम वजनी सोने चैन खोल ली और मौके से फरार हो गया।परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल रामविलास को सौंप दी है।


















