बीकानेर । शहर में चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है । चोरों के हौंसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है ।
ताजा मामला यूआईटी कॉलोनी पवनपुरी में सामने आया है , जहां एक अधिवक्ता के घर के सामने से अज्ञात चोर एक स्कूटी चोरी करके ले गए । इस संबध में रेणु सेठिया पत्नी एड मनोज महात्मा ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है । पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है ।
अधिवक्ता मनोज महात्मा ने बताया कि दिनाक 9.3.20026 दोपहर 1:30 को उसके घर के सामने से स्कूटी आरजे 07 एसजेड 2194 को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया । होंडा कंपनी की एक्टिवा स्कूटी ग्रे कलर की है। जेएनवीसी पुलिस की और से तलाश जारी है। साथ ही जेएनवीसी पुलिस ने समस्त थाना अधिकारी राजस्थान और कंट्रोल रूम बीकानेर , पुलिस नियंत्रण कक्ष बीकानेर को उक्त स्कूटी की तलाश के लिए रिपोर्ट भेजी है । पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे अभय कमांड सेंटर के कैमरे खंगाले जा रहे है । हर नाकाबंदी और समस्त चोराहो के सीसीटीवी बारीकी से देखे जा रहे है । थाना अधिकारी ने बताया की जल्द ही स्कूटी चोर को पकड़ा जाएगा , बारीकी से सीसीटीवी देखे जा रहे है ।
























