बीकानेर। बीकानेर पुलिस नेअवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस टीम ने डीएसटी के सहयोग से की है। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की सूचना पर देशनोक पेट्रोल पंप के पास एक लग्जरी कार ऑडी को रोका और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संदिग्ध लगने पर गाड़ी की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान गाड़ी से अवैध डोडा मिला। पुलिस ने एक विटल से अधिक डोडा के साथ दो को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार तस्कारों ने पुलिस से बचने के लिए यह नया तरीका निकाला है, जिसमें महंगी-लग्जरी गाड़ी के माध्यम से अवैध नशे की तस्करी की जाए, ताकि पुलिस उस गाड़ी पर ऐसा कोई शक नहीं कर पाए। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की गयी। शेखावत ने बताया कि एक विटल से अधिक डोडा जब्त किया गया है। जिनसे अवैध नशीले पदार्थो के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा से कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था।























