बीकानेर। जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थों खरीद फरोख्त की घटना बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए जिलेभर में विशेष अभियान के तहत नशे के खिलाफ आईजी हेमंत शर्मा और जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह के निर्देश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में नोखा सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में नोखा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांचू निवासी 27 वर्षीय सुखराम जाट को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी सीआई राजीव रॉयल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में कांस्टेबल अगराराम, अमित और हेतराम की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने आरोपी से 5.48 ग्राम अवैध एमडी बरामद की, जिसे जप्त कर युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
























